सिंगापुर, 23 अप्रैल | सिंगापुर के एक अस्पताल में सीढ़ी उतरने के दौरान बेसुध होकर घायल हुए एक भारतीय नागरिक की गुरुवार को मौत हो गई। मीडिया ने इस बात की जानकारी दी।
द स्ट्रेट्स टाइम्स ने पुलिस की ओर से जारी बयान के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा, “उन्हें सुबह लगभग 7.30 बजे खू टेक पूअट अस्पताल में अप्राकृतिक मौत के एक मामले की सूचना मिली।”
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर कहा कि उन्हें हत्या का संदेह नहीं है और मामले की जांच की जा रही है।


