May 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बाजार और स्कूल के बीच बना सामुदायिक शौचालय खंडहर में तब्दील, पंचायत की अनदेखी से ग्रामीण परेशान


अनूपपुर। ग्राम बम्हनी में बाजार और विद्यालय क्षेत्र के बीच निर्मित सामुदायिक शौचालय बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। रखरखाव और नियमित साफ-सफाई के अभाव में यह शौचालय अब खंडहर जैसा दिखाई देने लगा है। हालत इतनी खराब हो चुकी है कि लोग इसका उपयोग करने से बच रहे हैं, वहीं आसपास गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से बनाए गए इस सामुदायिक शौचालय की पंचायत द्वारा समय रहते देखरेख नहीं की गई। परिणामस्वरूप भवन की दीवारें टूटने लगी हैं तथा दरवाजे और अन्य सुविधाएं भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। लंबे समय से साफ-सफाई नहीं होने के कारण यहां अस्वच्छता फैली हुई है।
बताया गया कि यह शौचालय बाजार और विद्यालय के समीप स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों और विद्यार्थियों का आवागमन रहता है। इसके बावजूद पंचायत की उदासीनता के कारण लोगों को सुविधा मिलने के बजाय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और बाजार पहुंचने वाले लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों ने पंचायत एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि सामुदायिक शौचालय की शीघ्र मरम्मत कराई जाए और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को पुनः इस सुविधा का लाभ मिल सके।

अन्य ख़बरें

बनते ही उखड़ने लगी सड़क! पतली परत वाला निर्माण ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगा

Newsdesk

खेत तालाब फर्जीवाड़ा: 50 हजार के गबन में पंचायत सचिव पर गिरेगी गाज? ग्रामीणों ने की FIR और निलंबन की मांग

Newsdesk

बहेरा बांध कोल खदान से निकल रहे ओवर लोड वाहन, निकल रहा सड़कों का दम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading