June 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

ऋषिकेश के चौरासी कुटिया इलाके में दीवार गिरने से दो लोग दबे, एक की मौत

ऋषिकेश, 10 अगस्त । ऋषिकेश में भारी बारिश का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। तहसील क्षेत्र में दीवार गिरने से दो साधु मलबे में दब गए।

दीवार गिरने की सूचना तुरंत एसडीआरएफ को दी गई। ये घटना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में चौरासी कुटिया इलाके की है।

एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया जिसमें एक साधु का रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं एक अन्य साधु की इस हादसे में मौत हो गई है।

घटनास्थल से निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि दो व्यक्ति दबे थे, जिनमे से एक घायल को रेस्क्यू कर दिया गया है। एसडीआरएफ द्वारा गहन सर्चिंग के दौरान लापता व्यक्ति के शव को बरामद कर लिया गया है।

पिछले कई दिनों से इलाके में भारी बारिश हो रही है। इसे ही दीवार गिरने का कारण बताया जा रहा है। मृतक का नाम गजानन है जिनकी आयु 84 वर्ष के आसपास थी। वो राजस्थान के रहने वाले थे।

अन्य ख़बरें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: मनोज झा ने बताया श्रद्धालुओं से धोखा, सपा ने की सीबीआई जांच की मांग

Newsdesk

धार्मिक पहचान छिपाकर प्यार का नाटक, फिर ब्लैकमेलिंग; फरियाद लेकर पहुंची यूपी की युवती

Newsdesk

केरल में शराब नीति पर सियासत तेज, माकपा ने किया पुरानी नीति का बचाव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading