June 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आकाशीय बिजली का कहर: एक भैंस की मौत, दूसरी गंभीर घायल, किसान को लाखों का नुकसान

कुरई/बादलपार- क्षेत्र के ग्राम बादलपार में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई, जबकि दूसरी भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना से पशुपालक किसान को लगभग एक लाख रुपये का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बादलपार निवासी डाली राम राठौर (40 वर्ष) ने पुलिस चौकी बादलपार में सूचना दर्ज कराई कि उसके पास पांच भैंसें हैं। गुरुवार 25 जून को उसका पुत्र मुकेश भैंसों को चराने खेत लेकर गया था। दोपहर करीब 1:30 बजे जब वह भैंसों को वापस घर ला रहा था, तभी भीमल टेकरी स्थित रफीक के घर के पास बिजली के खंभे के समीप अचानक तेज गड़गड़ाहट और तड़ित चमक हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज बिजली गिरने के साथ ही दो भैंसें जमीन पर गिर पड़ीं। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन एक भैंस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी भैंस घायल अवस्था में है।घटना की सूचना पर पुलिस चौकी बादलपार ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृत भैंस का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सालय कुरई में कराया गया है।
चौकी प्रभारी इंजन सिंह मर्सकोले ने बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारी की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भैंस की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई प्रतीत होती है। हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश के मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार की ट्रक से टक्कर: चार की मौत, दो घायल

Newsdesk

पत्रकारों को धमकी देने के मामले में एकनाथ शिंदे ने संजय दीना पाटिल को लगाई फटकार, माफी मांगने को कहा

Newsdesk

स्कूल चलें हम” अभियान के तहत शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों को मिला साइबर सुरक्षा का संदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading