34.3 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित एक नाले में अवैध उत्खनन करते हुए सिविल लाइन पुलिस ने अवैध उत्खनन करते रंगे हाथों पड़ा है।

जबलपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित एक नाले में अवैध उत्खनन करते हुए सिविल लाइन पुलिस ने अवैध उत्खनन करते रंगे हाथों पड़ा है। सीएसपी पंकज मिश्रा ने बताया कि मौके से एक जेसीबी और डंपर जप्त कर लिया है। पुलिस ने डंपर और जेसीबी के दोनों चालकों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। सिविल लाइन , सी एसपी पंकज मिश्रा ने बताया कि, उन्हें सूचना मिली थी कि साइंस कॉलेज के पीछे शिव मंदिर के पास बह रहे नाले में, जेसीबी के माध्यम से अवैध उत्खनन किया जा रहा है। पुलिस जब मौके पर पहुंची और रॉयल्टी और जेसीबी से खोदने की परमिशन जब मांगी, तो वह न दे सके। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी डंपर जप्त करते हुए दोनों चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। और अवैध रेत खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सिविल लाईन थाना पुलिस अब चालकों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। वही क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि, क्षेत्र में लंबे समय से यह उत्खनन किया जा रहा था। इनसे जब परमिशन मांगी तो यह दे न सके। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

अन्य ख़बरें

बंगाल: दक्षिण 24 परगना में भारी मात्रा में हथियार बरामद, तृणमूल के दो नेता गिरफ्तार

Newsdesk

अंजुमन इस्लामिया स्कूल विवाद: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और निजी पक्षों को जारी किया नोटिस

Newsdesk

जेल से निकलते ही सूरज पटेल फिर गिरफ्तार, जबलपुर पुलिस को थी तलाश, साथियों के अरमानों पर फिरा पानी, रिहा होने जुलूस और जश्न की थी तैयारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading