September 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयशिक्षाहेडलाइंस

एक बार फिर केरल के छात्र महात्‍मा गांधी, नेहरू के बारे में पढ़ेंगे

तिरुवनंतपुरम, 12 अगस्त । राज्य के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने शनिवार को कहा कि केरल सरकार ने स्कूल की पाठ्यपुस्तकों से हटा दी गई राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू से संबंधित सामग्री को दोबारा शामिल करने के लिए कदम उठाए हैं।

शिवनकुट्टी ने कहा, “ओणम अवकाश (सितंबर) के बाद जब कक्षाएं फिर से शुरू होंगी, तो स्कूलों में नई पाठ्यपुस्तकें वितरित की जाएंगी। यह आवश्यक है कि छात्र हमारे इतिहास, अर्थशास्त्र और विज्ञान को सही परिप्रेक्ष्य में सीखें।”

केंद्र ने ऐसी सभी सामग्री हटा दी थी और पिनाराई विजयन सरकार ने पहले वादा किया था कि छात्रों को देश की वास्तविक भावना के बारे में पढ़ाया जाएगा।

इस बीच खबरें हैं कि गुजरात दंगों को भी इतिहास की पाठ्यपुस्तक में जगह मिल गई है।

 

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने के मामले में मनसे कार्यकर्ता आशीष साबले गिरफ्तार

Newsdesk

अदालत का फैसला, नवीन पटनायक और वीके पांडियन के खिलाफ दायर रिवीजन याचिका खारिज

Newsdesk

सीजेपी ने वापस लिया 5 सितंबर का प्रदर्शन, राशिद अल्वी ने पूछा- कौन सी शर्तें मानी गईं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading