November 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयUncategorized

गोवा में रेव पार्टी कर रहे 23 लोग गिरफ्तार

पणजी, 16 अगस्त | देश में कोरोनावायरस महामारी के मामलों में हो रही निरंतर वृद्धि के बीच गोवा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रविवार को उत्तरी गोवा में स्थित वागाटोर के एक विला में चल रहे रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया। यहां की पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि तीन विदेशियों सहित तेईस लोग गिरफ्तार किए गए हैं और तकरीबन नौ लाख रुपये की ड्रग्स बरामद की गई है।

यह पार्टी वागाटोर बीच विलेज के पास फ्रेंगिपैनी नामक एक विला में रखी गई थी।

गोवा पुलिस ने यह भी कहा, “गहराई से तलाशी लेने पर कोकीन, एमडीएमए, एक्सटेसी की गोलियां और चरस जैसे ड्रग्स भारी मात्रा में बरामद किए गए जिनकी कीमत नौ लाख रुपये से अधिक होगी। आरोपियों में तीन विदेशी महिलाएं भी शामिल हैं।”

बयान में आगे कहा गया, “लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने और मादक पदार्थों के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई जारी है।”

गोवा पुलिस के महानिदेशक मुकेश मीणा की चेतावनी के कुछ दिनों बाद यहां छापा मारा गया। उन्होंने कहा था कि महामारी के बीच गोवा में चल रही रेव पार्टी की उन्हें भनक है और उन्होंने इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी थी।

अन्य ख़बरें

नेपाल में भारी बर्फबारी के बीच छह भारतीय पर्यटक लापता, सेना ने शुरू किया खोज अभियान

Newsdesk

अमित शाह का विपक्षी रैली पर हमला, बोले- सिख विरोधी दंगों की बरसी पर आयोजन पीडि़तों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा

Newsdesk

आंध्र की तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Newsdesk

Leave a Comment