October 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंसUncategorized

ब्राजील में कोविड-19 से 1 दिन में 620 मौतें

रियो डी जनेरियो, 17 अगस्त | ब्राजील में कोविड-19 से एक ही दिन में 620 मौतें दर्ज की गई हैं। इन आंकड़ों के साथ देश में संक्रमण से हुई कुल मौतों की संख्या 107,852 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 टेस्ट में एक ही दिन में 23,101 नए पॉजीटिव मामले सामने आए हैं, जिसके बाद मामलों की कुल संख्या 3,340,197 हो गई है।

कोविड-19 के कारण मौतों की संख्या और संक्रमण के मामलों में अमेरिका के बाद ब्राजील दुनिया का दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है।

देश का साओ पाओलो राज्य सबसे अधिक आबादी वाला क्षेत्र है और यहां संक्रमण के 699,493 मामले सामने आए हैं, जबकि 26,852 मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं रियो डी जनेरियो में 194,279 मामलों और 14,562 मौतें और सिएरा में 197,619 मामले और 8,133 मौते दर्ज की गई हैं।

अन्य ख़बरें

कान्हा-किसली के वनांचल में शिक्षा और संस्कारों की अनूठी पहल

Newsdesk

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

Newsdesk

बेंगलुरु: होटल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत, बचाव के प्रयास में दो अन्य लोग घायल

Newsdesk

Leave a Comment