28.5 C
Jabalpur
July 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयUncategorized

अफगानिस्तान : मुठभेड़ में 32 तालिबान आतंकी ढेर

काबुल, 17 अगस्त अफगानिस्तान के बडघीस प्रोविंस में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला कर दिया जिसके बाद दोनों पक्षों में जबरदस्त गोलीबारी हुई जिसमें तालिबान के 32 आतंकवादी मारे गए और 20 घायल हो गए। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्रोविंसियल काउंसिल के एक सदस्य मोहम्मद नसीर नज़री के मुताबिक मुठभेड़ मुकर जिले के संजादक क्षेत्र में हुई दी। 

नज़री के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच हुई लड़ाई में सुरक्षा बलों का एक सदस्य भी मारा गया और सात घायल हो गए। 

अफगानिस्तान आर्मी के मुताबिक, सुरक्षा बल तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेंगे और उसे बडघीस प्रोविंस से भगाकर ही दम लेंगे, ताकि वहां शांति व्यवस्था बहाल हो सके। 

इस हमले के बारे में तालिबान की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

अन्य ख़बरें

ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में पुलिस चौकी पर आतंकवादी हमला,  नौ पुलिसकर्मियों की मौत

Newsdesk

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, मार्केट पर पड़ा असर

Newsdesk

सीडब्ल्यूजी 2026: पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में भारत का जलवा, गोल्ड के साथ सिल्वर भी जीता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading