30.5 C
Jabalpur
May 9, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)Uncategorized

हमेशा खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं : श्रुति हासन

नई दिल्ली, 17 अगस्त | श्रुति हासन ने बतौर कलाकार अभिनय जगत में 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं और जिस तरह से उनके करियर ने आकार लिया है, उससे वह खुश हैं। हालांकि वह हमेशा खुद को बेहतर करने की जुगत में रहती हैं। श्रुति ने आईएएनएस को बताया, “एक तरह से मैं खुश और आभारी हूं कि मैं अभी भी यहां हूं, लेकिन मुझे लगता है कि मेरा व्यक्तित्व ऐसा है कि मैं हमेशा बेहतर करने व सुधार की जुगत में लगी रहती हूं। इसलिए मैं जो भी करती हूं उसमें बेहतर करने की कोशिश करती हूं।”

श्रुति ने 2009 में फिल्म ‘लक’ के साथ बॉलीवुड में शुरुआत की और ‘डी-डे’, ‘गब्बर इज बैक’, ‘रमैया वस्तावैया’ और ‘वेलकम बैक’ जैसी फिल्मों में नजर आईं।

उन्होंने ‘ओ माइ फ्रेंड’ और ‘अनागनागा ओ धीरुदु’ जैसी तेलुगू फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के साथ पहचान हासिल की ।

दिग्गज कलाकारों कमल हासन और सारिका की बेटी श्रुति हाल ही में डिजिटल रूप से रिलीज हुई फिल्म ‘यारा’ में नजर आईं।

अन्य ख़बरें

इश्क दम और इडली रसम’ खाना, परिवार और भावनाओं की खूबसूरत कहानी : सुरभि चंदना

Newsdesk

जब गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान अनिल विश्वास ने तलत महमूद को लगाई थी डांट, ‘कंपन’ बन गई पहचान

Newsdesk

गुल्लक 5’ में अनंत वी. जोशी की एंट्री, अन्नू मिश्रा के किरदार में आएंगे नजर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading