जबलपुर। नगर निगम अतिक्रमण शाखा द्वारा निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार आज गौरीघाट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्यवाही के संबंध में सहायक अतिक्रमण दीपेन्द्र रावत ने बताया कि गौरीघाट रोड़ रेलवे ब्रिज के समीप लंबे समय से यातायात और सार्वजनिक स्थान को बाधित कर रहे अवैध निर्माण सामग्री के भंडार को हटाया गया।
उन्होंने बताया कि शरद यादव व्यापारी द्वारा रेलवे ब्रिज के पास अवैध रूप से रेत और गिट्टी का भंडारण कर व्यापार किया जा रहा था, जिससे आवागमन में बाधा आ रही थी। मौके से न केवल अवैध निर्माण सामग्री हटाई गई, बल्कि व्यापार में प्रयुक्त वाहन और सामग्री को भी नगर निगम ने जब्त कर लिया है। नियम विरुद्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए व्यापारी पर 20,000 रुपये का स्पॉट फाइन भी किया गया। इस मुहिम की सफलता में नगर निगम के अमले के साथ पुलिस बल और रेलवे पुलिस का विशेष सहयोग रहा, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।


