32.6 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

होटल रिलैक्स इन में महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस


जबलपुर। जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनवंतरी नगर चौकी इलाके में स्थित होटल रिलैक्स इन में शुक्रवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।
प्रारंभिक जांच में होटल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि होटल संचालक द्वारा महिला को कमरा देते समय उसका अनिवार्य पहचान पत्र (आईडी) नहीं लिया गया था। बिना पहचान पत्र के कमरा दिए जाने के कारण मृतका की शिनाख्त करने में पुलिस को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस होटल प्रबंधन की भूमिका को भी संदेह के दायरे में रखकर जांच कर रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए संजीवनी नगर थाना पुलिस और धनवंतरी नगर चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के लिए एसएफएल (स्टेट फॉरेंसिक लेबोरेटरी) की टीम और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों को भी बुलाया गया। कमरे से उंगलियों के निशान सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं, ताकि महिला की मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।
चौराहे के पास स्थित होटल में हुई इस संदिग्ध मौत की घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और होटल कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही होटल प्रबंधन द्वारा पहचान पत्र न लेने को नियमों का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। फिलहाल मृतका की पहचान और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

अन्य ख़बरें

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में सराहनीय योगदान पर कलेक्टर को मिला प्रशंसा पत्र

Newsdesk

उड़द एवं मूंग फसल प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

Newsdesk

जनसुनवाई में अनाथ बच्चों को मिला सहारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading