19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

जबलपुर: अल्पसंख्यक मोर्चा की मंत्री सना खान के शव की तलाश अभी भी जारी

नागपुर अल्पसंख्यक मोर्चा की मंत्री सना खान की 2 अगस्त को हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोपी अमित साहू की निशानदेही पर एमपी पुलिस के साथ मिलकर महाराष्ट्र पुलिस लगातार सना खान के shv की talsh में जुटी हुई है। पर सफलता नही मिली। महाराष्ट्र पुलिस ने अब सना के शव को तलाश कर देनें वाले को एक लाख रुपए इनाम देनें की घोषणा की है। नागपुर DCP राहुल मदने अपनी टीम के साथ जबलपुर आए है। नागपुर पुलिस सना के शव को तलाश करने के लिए आज फिर से हिरन नदी पहुंची।

जबलपुर पहुंचे DCP राहुल मदने का कहना है कि पुलिस कमिश्नर ने सना की बॉडी को तलाश करके देनें वाले को एक लाख रुपए देनें की घोषणा की है। इसके अलावा जहां-जहां जानकारी मिल रही है। वहां-वहां पुलिस टीम जाकर सना के शव को तलाश कर रही है। हालांकि सफलता अभी तक नही मिली है। DCP के मुताबिक एमपी पुलिस की भी सना के शव को तलाश करने में मदद ली जा रही है। सना की हत्या करने के बाद बॉडी को अमित साहू ने कहां पर फैंका था। उसको लेकर उससे कई बार पूछताछ की गई, पर वह एक ही बयान पर अड़ा है कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर सना की लाश को हिरन नदी में फैंक दिया था।

भाजपा नेत्री सना खान की हत्या के आरोप में अभी तक नागपुर पुलिस ने पति अमित साहू उर्फ पप्पू समेत राजेश, कमलेश, रब्बू यादव और धर्मेन्द्र यादव गिरफ्तार किया है। अमित साहू के सम्बंध कांग्रेस के नरसिंहपुर- तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा से होने की बात भी सामने आई थी। पुलिस ने विधायक को नोटिस देकर नागपुर बुलाया था। जिस पर विधायक संजय शर्मा ने बताया था कि वह 10 साल पहले उसके यहां काम करता था। पर उसके बाद से उससे कभी भी बात नही हुई। विधायक ने पुलिस को यह भी बताया कि वह ना ही सना खान को जानता है और ना ही कभी उससे मिला है। सना खान हत्या मामले में नागपुर अदालत ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।

अन्य ख़बरें

गोपालगंज में जनविश्वास शिविर आयोजित, विधायक और कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Newsdesk

आर.आई. श्याम सेठ और सरोज डोंगरे की खुली लापरवाही! बरघाट सीमांकन में लीपा पोती

Newsdesk

अनूपपुर जंक्शन पर रेल जनसंवाद बना फोटो सेशन! जनता गायब,अधिकारी-कर्मचारी ही करते रहे संवाद एडीआरएम

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading