September 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

मेरठ में 10 वर्षीय नाबालिक लड़की से दुष्कर्म, मामला दर्ज

मेरठ 2 सितंबर | उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रोहटा थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का एक मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जबकि आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी 10 वर्षीय बेटी जंगल से शौच करने के बाद घर लौट रही थी। तभी आरोपी ने उसे पकड़ लिया और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर शनिवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें मॉन्टी नाम के व्यक्ति को नामजद आरोपी बनाया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) कमलेश बहादुर ने कहा कि दुष्कर्म की धाराओं, पोक्सो एक्ट की धाराओं के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी मॉन्टी की गिरफ्तारी के लिए संबंधित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने के मामले में मनसे कार्यकर्ता आशीष साबले गिरफ्तार

Newsdesk

अदालत का फैसला, नवीन पटनायक और वीके पांडियन के खिलाफ दायर रिवीजन याचिका खारिज

Newsdesk

सीजेपी ने वापस लिया 5 सितंबर का प्रदर्शन, राशिद अल्वी ने पूछा- कौन सी शर्तें मानी गईं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading