27.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

फिर पटरी पर आने की तैयारी में इंशाल्लाह, सलमान के साथ आलिया

सलमान खान के पास में इन दिनों सिर्फ एक ही फिल्म टाइगर-3 है, जो इस दीपावली पर प्रदर्शित होने जा रही है। आगामी वर्ष की ईद पर उन्होंने कोई फिल्म घोषित नहीं की है। लेकिन अब समाचार आ रहे हैं कि सलमान खान जल्द ही दो ऐसे निर्माताओं के साथ वर्षों बाद काम करने जा रहे हैं, जिनके साथ उन्होंने एक समय पर ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। यह निर्माता निर्देशक हैं करण जौहर और संजय लीला भंसाली। पिछले दिनों समाचार आए थे कि सलमान खान करण जौहर द्वारा निर्मित और विष्णुवर्धन द्वारा निर्देशित एक एक्शन फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे। इस फिल्म की स्क्रिप्ट को लॉक कर दिया गया है। अब समाचार आ रहे हैं कि सलमान खान संजय लीला भंसाली के साथ भी काम करने जा रहे हैं। सलमान और भंसाली की कुछ वक्त से फिल्म को लेकर बातचीत चल रही थी, जो निर्णय पर पहुँच चुकी है और यह दोनो सितारे 4 साल पूर्व ईद के मौके पर प्रदर्शित होने वाली फिल्म इंशाल्लाह, जो अभिनेता निर्देशक के बीच क्रिएटिव डिफ्रेंस के कारण बंद हो गई थी, को फिर से शुरू करने जा रहे हैं। बता दें कि कुछ समय पहले संजय लीला भंसाली ने ऐलान किया था कि वह सलमान खान के साथ फिल्म इंशाल्लाह में एकजुट होंगे। संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। अब खबरें आ रही हैं यह फिल्म दोबारा फ्लोर पर आ गई है और इसमें कास्ट भी सेम ही रहेगी। इन रूमर्स के बीच भंसाली प्रोडक्शंस की सीईओ प्रेरणा सिंह ने रिएक्ट किया है। प्रेरणा सिंह ने कहा, आइडिया यहां है, यह आइडिया पूरा उनका है और वह तैयार है। बता दें कि संजय लीला भंसाली ने आखिरी फिल्म गंगूबाई काठियावाडी निर्देशित की थी। इस फिल्म को 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले थे। केवल इतना ही नहीं इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। फिल्म के लिए भंसाली दो अवॉर्ड- बेस्ट स्क्रीनप्ले राइटर और बेस्ट एडिटिंग फिल्म। सलमान खान और संजय लीला भंसाली की जोड़ी की आखिरी फिल्म हम दिल दे चुके सनम थी।

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading