जबलपुर :- 55 वे एशियाई बॉडीबिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023 में अज़ीफ़ मिज़लाज ने 85 किलो वर्ग में रजत पदक हासिल कर पूरे देश का नाम रोशन किया है |इस बार यह प्रतियोगिता नेपाल में आयोजित हुई और अज़ीफ़ मिज़लाज ने रजत पदक अपने नाम किया | अज़ीफ़ मिज़लाज भारतीय सेना में जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स के जवान हैं इन्होंने अपनी इस जीत पर सी टाइम्स से बातचीत करते हुए बताया कि इनकी इस जीत का श्रेय इनकी पूरी टीम, इनके साथी और कमांडेंट ब्रिगेडियर राजेश शर्मा को जाता है यह सभी खिलाड़ियों का सहयोग करते हैं और उनकी आगे आने में मदद करते हैं इन्होंने अपनी इस जीत के लिए सभी का धन्यवाद दिया है |



