30.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयUncategorized

अमर सिंह के निधन के बाद खाली हुई राज्य सभा सीट पर 11 सितंबर को उपचुनाव

नई दिल्ली, 21 अगस्त | राज्य सभा सांसद अमर सिंह के निधन से खाली हुई सीट के लिए 11 सितंबर को उपचुनाव होगा। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। अमर सिंह उत्तर प्रदेश से राज्य सभा सांसद थे। चुनाव आयोग के मुताबिक, चुनाव के लिए अधिसूचना 25 अगस्त को जारी होगी और वोटिंग 11 सितंबर को होगी।

बता दें कि अमर सिंह का देहांत लंबी बीमारी के बाद 1 अगस्त को हुआ था। उनका कार्यकाल जुलाई 2022 में समाप्त होने वाला था। अमर सिंह समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। लेकिन वो बाद में बीजेपी की ओर चले गए थे।

हाल ही में बेनी प्रसाद वर्मा के निधन के बाद राज्यसभा के लिए हुए उपचुनाव में बीजेपी के जय प्रकाश निषाद निर्विरोध चुने गए थे।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति ली ने की तुर्कमेनिस्तान की सराहना, ईरान संकट के समय नागरिकों की सुरक्ष‍ित न‍िकासी के ल‍िए जताया आभार

Newsdesk

हिंग्लिश हिंदी का अंत नहीं, नई यात्रा का पड़ाव : अवधेश वर्मा

Newsdesk

आरबीआई को वीआरआरआर नीलामी में 3.93 लाख करोड़ रुपए की बोलियां मिलीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading