23.2 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

राबड़ी आवास पर जमी महफिल में लालू, तेजप्रताप, शिवानंद सहित कई नेताओं ने देखा ‘लौंडा नाच’

पटना, 21 सितंबर । राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के आवास पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में महफिल जमना कोई नई बात नही है। राजद के शासनकाल में पर्व त्योहारों पर लालू, राबड़ी आवास पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन होते रहते थे।

एक बार फिर जब बिहार की सत्ता में राजद है, तब राबड़ी आवास पर महफिल जमी।

बताया जाता है कि राबड़ी आवास पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में लालू प्रसाद के साथ-साथ उनके मित्र और वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी, उदय नारायण चौधरी सहित कई नेता लौंडा डांस देखते नजर आए।

इस मौके पर तेजप्रताप यादव सहित कई विधायक भी कार्यक्रम में साथ दिखे।

यह वायरल वीडियो दो से तीन दिन पहले का बताया जा रहा है। अब इस कार्यक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है।

पिछले दिनों लालू प्रसाद और तेज प्रताप की एक तस्वीर भी सामने आई थी, जब दोनो एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू प्रसाद अधिकतर समय पटना में गुजार रहे हैं। अब जब वे कुछ बेहतर महसूस कर रहे हैं, तो वे अपने पुराने अंदाज में दिख रहे हैं।

हाल ही में लालू प्रसाद अपनी पत्नी के साथ देवघर भी गए थे, जहां उन्होंने बाबा भोलेनाथ की पूजा की थी।

अन्य ख़बरें

रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षित पेयजल के लिए सेंट्रल रेलवे ने बढ़ाए कदम, 20 हजार स्थानों पर लगेंगे नए फिल्ट्रेशन सिस्टम

Newsdesk

मिजोरम में हाईवे परियोजना स्थल पर करंट लगने से तीन मजदूरों की मौत, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल

Newsdesk

मुंबई में गणेशोत्सव के सातवें दिन 6,436 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, कोई अप्रिय घटना नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading