November 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

सहारनपुर में 85 वर्षीया बुजुर्ग महिला के साथ रेप, केस दर्ज

सहारनपुर, 21 सितंबर। यूपी के सहारनपुर जिले के बेहट थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ने 85 वर्षीय एक महिला के साथ बलात्कार किया।

पुलिस के संज्ञान में मामला के आने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने वारदात को अंजाम उस वक्त दिया जब पीड़िता मवेशियों के लिए चारा काट रही थी।

इस मामले में बेहट एसएचओ योगेश शर्मा ने गुरुवार को बताया कि उन्हें बेहट कस्बे इलाके के एक मोहल्ले में रहने वाली 85 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार की सूचना मिली है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “पीडि़ता ने बताया कि वह आम के बाग में मवेशियों के लिए अकेली चारा काट रही थी। उसका आरोप है कि 19 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे एक शख्स उसके पास आया और उसके साथ जबरन रेप किया। बुजुर्ग महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और उसको जान से मारने की धमकी दी।”

एसएचओ ने कहा कि महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने फरार अभियुक्त की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

अन्य ख़बरें

रामलीला मैदान की रैली बदलाव की आवाज, देश चाहता है परिवर्तन: सपा

Newsdesk

ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान टीम से हुई चूक, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

Newsdesk

नाइलिट में सीनियर सिस्टम एनालिस्ट सहित कई पदों पर नौकरी का मौका, 12 नवंबर तक करें आवेदन

Newsdesk

Leave a Comment