September 14, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

भारत में जवान की कमाई 600 करोड़ रुपये के नजदीक

एटली के निर्देशन में बनी फिल्म जवान रिलीज के पहले दिन से ही टिकट खिड़की पर धुंआधार कमाई कर रही है।इसमें शाहरुख खान मुख्य भूमिका में, जो जबरदस्त एक्शन और रोमांस करते नजर आ रहे हैं।जवान टिकट खिड़की पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। हालांकि, रिलीज के तीसरे सप्ताह फिल्म की दैनिक कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है।अब जवान की कमाई के 20वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं।रिपोर्ट के अनुसार, जवान ने अपनी रिलीज के 20वें दिन 5.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 571.28 करोड़ रुपये हो गया है।भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जवान की कमाई तेजी से 600 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है तो वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 1,000 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।जल्द ही यह फिल्म दुनियाभर में पठान का रिकॉर्ड (1,050 करोड़ रुपये) तोड़ेगी।जवान में शाहरुख की जोड़ी पहली बार नयनतारा के साथ बनी है। इसमें सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का कैमियो है।अब एटली जवान के सीक्वल बनाने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन विजय सेतुपति और दीपिका इसका हिस्सा नहीं होंगे।सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद जवान नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। हालांकि, अभी इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं आई है।

अन्य ख़बरें

हमें ऐसी कहानी चाहिए जो आज भी मायने रखने वाली साधारण और खूबसूरत बातों की याद दिलाएं: मानसी पारेख

Newsdesk

वन के बाद इन 5 फिल्मों में दिखेगा तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन, 30 से अधिक देशों की 120 फिल्मों का हुआ प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading