June 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सुशांत मामले में सीबीआई रिया से कर रही है पूछताछ

मुंबई, 28 अगस्त | अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पूछताछ के लिए तलब किए जाने के बाद उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सामने पेश हुई। रिया यहां डीआरडीओ के गेस्टहाउस पहुंची, जहां सीबीआई की विशेष जांच टीम ने उनसे पूछताछ करनी शुरू कर दी। 6 अगस्त को संघीय एजेंसी द्वारा मामले की जांच की कमान अपने हाथ में लेने के बाद यह पहली बार है कि रिया से यह एजेंसी पूछताछ कर रही है।

रिया के अलावा उनके भाई शोविक, सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, निजी कर्मचारी नीरज सिंह से भी पूछताछ की जा रही है।

सीबीआई सुशांत से उनके रिश्ते के बारे में, पिछले साल यूरोप यात्रा के दौरान अभिनेता का व्यवहार कैसा था, कथित ड्रग एंगल और अभिनेता के खाते से वित्तीय लेनदेन के मामले में पूछताछ कर रही है।

सीबीआई के अलावा, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी मामले में विभिन्न पहलूओं की जांच कर रहे हैं।

ईडी ने 31 जुलाई को रिया और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था, जबकि एनसीबी ने वित्तीय जांच एजेंसी के अनुरोध पर बुधवार को मामला दर्ज किया।

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading