June 23, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

अफगानिस्तान में आईईडी विस्फोटक में 13 नागरिक मारे गए

काबुल, 28 अगस्त | अफगानिस्तान के कांधार प्रांत में एक विस्फोटक के फटने से छह बच्चों सहित 13 नागरिकों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने इसकी सूचना दी।

अस्पताल के निदेशक अहमद जाविद अफगान ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया, “पीड़ितों में छह बच्चे, दो महिलाएं, पांच पुरूष शामिल रहे हैं। धमाके के बाद इन्हें स्पिन बोल्डक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।”

स्थानीय निवासियों ने बताया कि लोया करिज इलाके में जब एक मिनी बस विस्फोटक के संपर्क में आया तब धमाका हुआ।

उन्होंने बताया कि पीड़ित एक शादी में से होकर लौट रहे थे और विस्फोट में यह वाहन पूरी तरह से तबाह हो गया।

अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

अफगानिस्तान में आतंकी रोड साइड बम और लैंड माइन बनाने के लिए घर पर निर्मित विस्फोटक का ही इस्तेमाल करते हैं। इससे वे सुरक्षा बलों पर निशाना साधते हैं, लेकिन इनकी चपेट में आकर आम नागरिकों की भी जानें जाती हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, साल 2019 में आईईडी विस्फोट में 800 से अधिक नागरिक मारे जा चुके हैं और 2,330 जख्मी हुए हैं।

अन्य ख़बरें

मध्य पूर्व संघर्ष ने दुनिया को सबसे बड़ा झटका दिया : यूएन चीफ

Newsdesk

केतन अग्रवाल केस में बड़ा खुलासा, मंगेतर ने शादी से पहले रची खौफनाक साजिश

Newsdesk

सत्य नडेला ने एआई के केंद्रीकरण पर जताई चिंता, कहा-कुछ कंपनियां मिलकर नहीं तय कर सकती टेक्नोलॉजी का भविष्य

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading