May 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर में कुर्मी क्षत्रिय समाज ने बीजेपी और कांग्रेस से विधानसभा चुनाव में टिकट देने की मांग की है |

जबलपुर में कुर्मी क्षत्रिय समाज ने बीजेपी और कांग्रेस से विधानसभा चुनाव में टिकट देने की मांग की है, समाज के पदाधिकारियों ने ऐलान किया है कि जो भी दल समाज के व्यक्ति को चुनाव लडने का मौका देगा पूरा समाज उस पार्टी को सपोर्ट करेगा।

दरअसल जबलपुर जिले में कुर्मी जाति के लोगों की संख्या 2 लाख के आसपास है, जिसमें अधिकतर कृषि कार्य करते हैं, यह समाज विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिले में बहुसंख्यक होने के बाद भी बीजेपी और कांग्रेस द्वारा कुर्मी जाति के लोगों को राजनीति में प्रमुख दायित्व नहीं दिया जाता जिसके कारण कुर्मी समाज आक्रोशित है। बहरहाल समाज ने ऐलान किया है कि यदि उन्हें विधानसभा चुनाव में प्रनिधित्व का अवसर नहीं दिया जाता तो समाज द्वारा अपने स्तर पर इसका विरोध किया जाएगा जिसका असर चुनाव में देखने को मिलेगा।

मीडिया से चर्चा के दौरान कुर्मी समाज ने मंदिरों एवं ट्रस्ट की जमीनों को खुर्दबुर्द करने का मामला भी उठाया, संगठन का आरोप है कि उनके पूर्वजों ने पाठशाला एवं मंदिरों के लिए जमीनें दान में दी थी जिन्हें ट्रस्ट के माध्यम से संचालित किया जाता था लेकिन बीते सालों में भू माफियाओं ने इन जमीनों पर कब्जा कर लिया और इन जमीनों को अपने नाम पर करवा लिया।

बाइट – कुर्मी विवेक चौधरी, जिला अध्यक्ष, कुर्मी क्षत्रिय समाज

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

5 राज्यों में कुल कितने मुस्लिम कैंडिडेट्स चुनाव जीते

Newsdesk

ED के रडार पर कोलकाता पुलिस का बड़ा अफसर, रातों-रात जारी हुआ लुकआउट नोटिस; खूंखार अपराधी से जुड़े हैं तार

Newsdesk

नागपुर IIIT में छात्र ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान, परीक्षा के डर से उठाया खौफनाक कदम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading