September 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

सिक्किम में बादल फटने से 23 जवान लापता

गंगटोक, 4 अक्टूबर । सिक्किम में लोनाक झील के ऊपर बुधवार को अचानक बादल फटने से कम से कम 23 सैनिक लापता हो गए हैं।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई।

घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं और विवरण की पुष्टि करने के प्रयास जारी हैं।

सेना के प्रवक्‍ता ने बताया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का स्तर अचानक 15-20 फीट बढ़ गया।

उन्‍होंने कहा, “जल स्तर में अचानक वृद्धि के कारण सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो गए हैं। फिलहाल 23 सैन्य कर्मियों के लापता होने और कुछ वाहनों के कीचड़ में डूबे होने की सूचना है। तलाशी अभियान जारी है।”

आपदा के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने के मामले में मनसे कार्यकर्ता आशीष साबले गिरफ्तार

Newsdesk

अदालत का फैसला, नवीन पटनायक और वीके पांडियन के खिलाफ दायर रिवीजन याचिका खारिज

Newsdesk

सीजेपी ने वापस लिया 5 सितंबर का प्रदर्शन, राशिद अल्वी ने पूछा- कौन सी शर्तें मानी गईं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading