21.6 C
Jabalpur
September 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

कश्मीर में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़

श्रीनगर, 28 अगस्त | जम्मू एवं कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल इलाके में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने कहा कि अवंतीपोरा के ताकिया गुलाबबाग त्राल इलाके में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर सेना और सीआरपीएफ ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस ने कहा, “इलाके में तलाशी के दौरान आतंकी संगठन जेएएम के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया, जिसके बाद उसे नष्ट कर दिया गया हैं। संयुक्त टीम ने मौके से गोला-बारूद भी बरामद किया, जिसे जांच के उद्देश्य से कब्जे में ले लिया गया है।”

पुलिस ने कहा कि संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अन्य ख़बरें

भारत और फिजी के बीच रक्षा संबंधों में नया मोड़, जेडब्ल्यूजी की बैठक में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

Newsdesk

स्पेसएक्स का स्टारशिप उपग्रह कक्षा में पहुंचा, 26 अगली पीढ़ी के स्टारलिंक उपग्रहों को किया तैनात

Newsdesk

सुप्रीम कोर्ट का सीबीएसई को निर्देश, कक्षा 6 के छात्रों को तीसरी भाषा की परीक्षा से मिले छूट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading