35.2 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

स्कूली छात्रा को फ्लैट में कैद कर रेप किया, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रांची, 5 अक्टूबर। झारखंड के हजारीबाग जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा को फ्लैट में कैद कर उसका रेप करने की वारदात हुई है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

छात्रा को को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि छात्रा को उसके परिजन स्कूल के गेट तक छोड़कर लौटे तो वहां मौजूद दो युवकों ने उसे जबरन बाइक पर बिठा लिया और एक अपार्टमेंट के फ्लैट में ले जाकर कैद कर दिया।

यह अपार्टमेंट मटवारी में स्थित है। एक युवक ने फ्लैट में छात्रा का रेप किया। इस दौरान आरोपी के दो सहयोगी अपार्टमेंट के गेट के पास खड़े होकर आने-जानेवाले की निगरानी कर रहे थे।

घटना बुधवार की बताई गई है। इस मामले में कोर्रा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

मामले के मुख्य आरोपी रोहित राणा को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि मामले में पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी। अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

अन्य ख़बरें

रविवार को नहीं हुआ कचरा उठान, सड़कों पर फैली गंदगी से गौवंश के स्वास्थ्य पर खतरा

Newsdesk

अगले छह से सात दिनों के दौरान पूर्वोत्तर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के अनुमान: मौसम विभाग

Newsdesk

जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 5 किलो का प्रेशर कुकर IED बरामद क किया निष्क्रिय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading