24.7 C
Jabalpur
July 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर :- रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 के सामने का एक वीडियो और सीसीटीवी सामने आया है जिसमें की तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराती है।

जबलपुर :- रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 के सामने का एक वीडियो और सीसीटीवी सामने आया है जिसमें की तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराती है। इस घटना में मौके पर मौजूद आरपीएफ का जवान घायल हुआ है, जिसे कि रेलवे अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक घटना के बाद वहां मौजूद स्टैंड वालों ने कार चालक के साथ जमकर मारपीट की, इतना ही नहीं जंजीरों से बांधकर उसे बंधक भी बना लिया। यह पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात को प्लेटफार्म नंबर 6 के बाहर आरपीएफ आरक्षक हरिकेश दुबे ड्यूटी कर रहा था इस दौरान तेज रफ्तार कार आई और पेड़ से टकरा गई। इस घटना में वहां पर मौजूद आरक्षक को भी चोट आई जिसे की इलाज के लिए रेलवे अस्पताल भिजवाया गया। घटना के बाद वहां पर मौजूद साइकिल स्टैंड वालों ने ड्राइवर को पकड़ा और उसके साथ मारपीट करते हुए जंजीरों से बांधकर बंधक बना लिया। कार चालक आकाश मिश्रा का कहना है कि वह यहां पर किसी को छोड़ने आया था इस दौरान कुछ पुलिस वाले उसे यहां से जाने को कह रहे थे जल्दबाजी में कार का एक्सीलेटर दब गया और यह घटना हो गई।

CSP- पंकज मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया सीसीटीवी भी सामने आए हैं और जांच की जा रही है कि

साइकिल स्टैंड संचालकों ने ड्राइवर को 2 घंटे तक जंजीरों से बांधकर रखा। कुछ समय बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची जिन्होंने कार ड्राइवर जो की जंजीर में बना था उसे कब्जे में लेकर थाने ले आई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि स्टैंड वालों ने कार चालक को तालिबानी सजा देते हुए जमकर पीटा और फिर उसे एक कमरे में जंजीरों से बांधकर बैठा दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरक्षक के बयान दर्ज करने के बाद कार चालक आकाश मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाइट , पंकज मिश्रा c s p

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

बागेश्वर धाम में 365 बेटियों के विवाह का संकल्प, आठ महावीर शिलाओं का अनावरण

Newsdesk

गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Newsdesk

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर मनीष मिश्रा की लगातार दूसरी बार जीत,सचिव पद पर शैलेन्द्र सिंह ठाकुर निर्वाचित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading