36.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

जीडीपी आंकड़े आने से पहले झूमा शेयर बाजार, 40,000 पर सेंसेक्स

मुंबई, 31 अगस्त | चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के जीडीपी के आंकड़े जारी होने से पहले सोमवार को शेयर बाजार जोरदार लिवाली से झूम उठा। सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा के उछाल के साथ 40,000 पर चला गया और निफ्टी भी 11,800 के करीब पहुंच गया। सुबह 9.44 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 445.07 अंकों यानी 1.13 फीसदी की तेजी के साथ 39,912.38 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 118.15 अंकों यानी 1.01 फीसदी की तेजी के साथ 11,765.75 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 420.84 अंकों की तेजी के साथ 39,888.15 पर खुला और 40,010.17 तक उछला जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 39,790.08 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 129.95 अंकों की तेजी के साथ 11,777.55 पर खुला और 11,794.25 तक उछला जबकि शुरूआती कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,734.95 रहा।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के अनुमान सोमवार को जारी होने वाले हैं। साथ ही, देश के इन्फ्रास्ट्रक्च र क्षेत्र के जुलाई महीने के आउटपुट के आंकड़े भी जारी होंगे।

अन्य ख़बरें

क्या है ओपेक, जिससे यूएई ने खुद को अलग करने का किया ऐलान

Newsdesk

एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ देशभर में छापेमारी, 67,000 से अधिक सिलेंडर जब्त

Newsdesk

वर्ल्ड आईपी डे पर पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान, खेल से जुड़े आईपी रजिस्ट्रेशन पर 3 साल तक कोई शुल्क नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading