35.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जहाँ दिन में नहीं पड़ते थे छापे, अब रात में पकड़ी जा रही बिजली चोरी


जबलपुर। जबलपुर में बिजली चोरी के खिलाफ अब सख्त अभियान चलाया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में पहले दिन के समय भी कार्रवाई करने से टीम कतराती थी, वहीं अब रात के समय भी दबिश देकर बिजली चोरी पकड़ी जा रही है।
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शहर संभाग में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक करीब 20 बड़ी कार्रवाइयाँ की जा चुकी हैं, जिनमें लाखों रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। एक मामले में तो करीब 6 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है।
अधीक्षण यंत्री संजय अरोड़ा के नेतृत्व में टीम लगातार दिन और रात दोनों समय छापेमारी कर रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में वे स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे हैं, जिससे टीम के हौसले भी बुलंद हैं।
हाल ही में उत्तर संभाग के अमखेरा और मक्का नगर क्षेत्रों में रात्रिकालीन जांच के दौरान बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी गई। अमखेरा क्षेत्र में एक एंब्रॉयडरी यूनिट में मीटर बायपास कर सीधे मशीनों में बिजली सप्लाई की जा रही थी। वहीं मक्का नगर में ई-रिक्शा चार्जिंग के लिए अवैध तरीके से बिजली का उपयोग पाया गया, जहां मीटर से छेड़छाड़ कर लोड बढ़ाकर उपयोग किया जा रहा था।
जांच के दौरान कई स्थानों से अवैध कनेक्शन और उपकरण जब्त किए गए हैं तथा संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं। विभाग का कहना है कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि बिजली चोरी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

अन्य ख़बरें

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न

Newsdesk

Newsdesk

4 दिनों से लापता डीजे संचालक का कुएं में मिला शव, सोने की बात कहकर निकला घर से

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading