35.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्व-गणना से सशक्त होगा राष्ट्र, मानकुँवर बाई कॉलेज में जनगणना जागरूकता कार्यक्रम संपन्न


जबलपुर | निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देश पर शासकीय मोहन लाल हरगोविंद गृह विज्ञान एवं विज्ञान महिला महाविद्यालय, जबलपुर में  ‘स्व-गणना एवं जनगणना जागरूकता’ कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र का उद्देश्य छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को आगामी जनगणना की डिजिटल प्रक्रिया से अवगत कराना और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम में नगर निगम के अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव एवं नोडल अधिकारी सागर बोरकर उपस्थित रहे।
मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि डिजिटल इंडिया के इस दौर में ‘स्व-गणना’ एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने सटीक आंकड़ों के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि कैसे ये आंकड़े भविष्य की योजनाओं और नीतियों के निर्माण में आधारस्तंभ बनते हैं।
सागर बोरकर ने पोर्टल के तकनीकी पहलुओं और नागरिक सहभागिता की सुगमता पर विस्तृत प्रकाश डाला।

*डिजिटल प्रक्रिया का व्यावहारिक ज्ञान*

कार्यक्रम के दौरान एक फ्लो चार्ट के माध्यम से स्व-गणना की चरणबद्ध जानकारी साझा की गई। उपस्थित प्रतिभागियों को निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रशिक्षित किया गया, स्व-गणना पोर्टल पर पंजीकरण की विधि, डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से डेटा प्रविष्टि, सत्यापन के विभिन्न चरण।

*महाविद्यालय की सक्रिय सहभागिता*

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. समीर कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्राचार्य  ने इस पहल को राष्ट्रीय कर्तव्य बताते हुए कहा कि कॉलेज की छात्राएं समाज में जागरूकता फैलाने के लिए ‘ब्रांड एंबेसडर’ की भूमिका निभाएंगी।

*संकल्प और आभार*

कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं की गणना सुनिश्चित करेंगे, बल्कि जन-जन को इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित भी करेंगे।

अन्य ख़बरें

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न

Newsdesk

Newsdesk

4 दिनों से लापता डीजे संचालक का कुएं में मिला शव, सोने की बात कहकर निकला घर से

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading