जबलपुर। मोतीलाल नेहरू वार्ड अध्यक्ष शैलेश रजक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में नई नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में, वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा की अनुशंसा और विधायक लखन घनघोरिया के मार्गदर्शन में अधिवक्ता सैयद ताहिर अली को मंडला विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति के बाद सैयद ताहिर अली ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन के विश्वास पर खरा उतरते हुए मंडला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह अवसर उनके लिए गर्व का विषय है और वे पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं के सहयोग और मार्गदर्शन से संगठन को और सशक्त बनाने पर जोर देंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले संगठन सृजन अभियान के तहत सैयद ताहिर अली को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया था। उनकी संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए अब उन्हें मंडला विधानसभा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।


