June 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रिया, शोविक से लगातार चौथे दिन सीबीआई की पूछताछ

मुंबई, 31 अगस्त | अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक सोमवार को एक बार फिर से केंद्रीय जांच ब्यूरो की विशेष जांच टीम (एसआईटी) के समक्ष एक और दौर की पूछताछ के लिए पेश हुए। रिया और शोविक लगातार चौथे दिन डीआरडीओ गेस्टहाउस पहुंचे।

एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि उनसे रिया और सुशांत के ब्रेक-अप के बारे में और जब अभिनेत्री को अभिनेता की मौत के बारे में पता चला तो वह कैसे कूपर अस्पताल की मोर्चुअरी में प्रवेश करने में सफल रहीं, इस बारे में पूछताछ की जाएगी।

रिया से ड्रग चैट और फिल्म निर्माता संदीप सिंह के साथ संबंधों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।

पिछले तीन दिनों में 25 घंटे से अधिक समय तक सीबीआई द्वारा उनसे पूछताछ की जा चुकी है। शुक्रवार को उनसे 10 घंटे, शनिवार को सात घंटे और रविवार को आठ घंटे तक पूछताछ की गई।

सीबीआई अब तक सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, निजी कर्मचारियों नीरज सिंह, दीपेश सावंत और अन्य से पूछताछ कर चुकी है।

सीबीआई टीम दो बार कूपर अस्पताल और वाटरस्टोन रिसॉर्ट और सुशांत के बांद्रा स्थित फ्लैट का दौरा भी कर चुकी है, जहां वह 14 जून को मृत पाए गए थे।

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading