24.7 C
Jabalpur
July 30, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

मलयालम फिल्म ‘अंजाम पथिरा’ का रीमेक बनाएगा बॉलीवुड

मुंबई, 31 अगस्त | इस साल के शुरू में रिलीज हुई मलयालम क्राइम थ्रिलर ‘अंजाम पथिरा’ की हिन्दी रीमेक बनने जा रही है। इस रीमेक के लिए रिलायंस एंटरटेनमेंट, आशिक उस्मान प्रोडक्शंस और एपी इंटरनेशनल साथ आए हैं।

इस फिल्म के निर्माता आशिक उस्मान हैं। वहीं मिधुन मैनुअल थॉमस ने इसे लिखा है और निर्देशित किया है।

कुंचाको बोबन, शराफ यू धीन, उन्नीमाया प्रसाद, जिनु जोसेफ और श्रीनाथ भासी अभिनीत यह फिल्म एक सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है।

रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबासिष सरकार ने कहा, “अंजाम पथिरा उन स्लीक थ्रिलर्स में से एक है जो आपको सीट से चिपकाए रखती है। हम देश और दुनिया भर के दर्शकों के लिए इस फिल्म का रीमेक बनाने के लेकर खुश हैं।”

आशिक उस्मान प्रोडक्शंस के मैनेजिंग पार्टनर आशिक उस्मान ने कहा, “मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि यह इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर थी।”

एपी इंटरनेशनल के मैनेजिंग पार्टनर संजय वाधवा ने भी इस रीमेक को लेकर खुशी जताई।

अन्य ख़बरें

बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता कीर्ति कुल्हारी हुई साइबर ठगी की शिकार, पुलिस जांच शुरू

Newsdesk

हीरो’ की पहली शूटिंग से ही बन गई जैकी-मीनाक्षी की खास केमिस्ट्री, एक साल तक चेन्नई के थिएटर में चली थी फिल्म

Newsdesk

आमिर-शाहरुख के विज्ञापन से ‘महारानी’ तक, हुमा कुरैशी ऐसे बनीं बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading