September 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयशिक्षा

झारखंड के सीएम ने 827 हाई स्कूल शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, ऑनलाइन पढ़ाई के लिए लांच किया मोबाइल ऐप

रांची, 16 अक्टूबर । झारखंड के हाई स्कूलों के लिए नवनियुक्त 827 शिक्षकों को सोमवार को रांची में आयोजित एक सरकारी समारोह में सीएम हेमंत सोरेन की मौजूदगी में नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इनमें से 24 शिक्षकों को सीएम ने खुद अपने हाथों से अपॉइंटमेंट लेटर प्रदान किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जो कहती है, वह करती है। हमने युवाओं से जो वायदे किए हैं, उसे हर हाल में पूरा करेंगे। शुरुआती दौर में कोविड और सुखाड़ जैसी चुनौतियों के कारण नियुक्तियों में बाधा जरूर आई, लेकिन पिछले डेढ़-दो वर्षों से हमने इस दिशा में तेजी से काम किया है।

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा, वित्त, स्वास्थ्य, कृषि, पथ निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों में लगातार नियुक्तियां की जा रही हैं। पहले राज्य में नियुक्ति की नियमावलियां ही नहीं थीं। हमने यह काम पूरा किया। रोजगार मेलों का आयोजन कर निजी कंपनियों में 35 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी दिलाई गई है।

इस मौके पर सीएम ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से बच्चों को डिजिटल शिक्षा देने के लिए विकसित किए गए “जे गुरुजी ऐप” को भी लॉन्च किया। इस ऐप से झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे ऑनलाइन शिक्षा पा सकेंगे।

इस ऐप में बच्चों की पढ़ाई का मूल्यांकन करने की भी व्यवस्था है। गलत उत्तर की व्याख्या करने और सही उत्तर देने की भी व्यवस्था की गयी है। बच्चे ऐप से स्कूल के बाद घर में ऑडियो-वीडियो माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे। इस ऐप में स्कूल, शिक्षक और मैनेजमेंट के लिए अलग-अलग लॉगइन और पासवर्ड होगा।

अन्य ख़बरें

उज्बेकिस्तान में युवा सांसदों के वैश्विक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राघव चड्ढा

Newsdesk

होमबायर्स धोखाधड़ी मामले में सीबीआई का बड़ा एक्शन : अर्थकॉन यूनिवर्सल और डायरेक्टर्स के खिलाफ 19वीं चार्जशीट दाखिल

Newsdesk

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था को लेकर टीएमसी ने राष्ट्रपति और राज्यपाल से मांगा मिलने का समय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading