27.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पहली पैन इंडिया फिल्म सैंधव का टीजर जारी

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी मौजूदा वक्त में अपनी आगामी फिल्म सैंधव को लेकर चर्चा में हैं।यह फिल्म इसलिए खास है क्योंकि सैंधव नवाज की पहली पैन इंडिया फिल्म है, जिसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसमें वह तमिल के जाने-माने अभिनेता वेंकटेश के साथ नजर आएंगे।अब सैंधव का हिंदी टीजर सामने आ चुका है, जो सस्पेंस और एक्शन से भरपूर है।नवाज ने एक बार फिर से अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों दिल जीत लिया है।नवाजुद्दीन की पहली पैन इंडिया फिल्म सैंधव अगले साल संक्रांति के खास मौके पर यानी 13 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।सैंधव में नवाज और वेंकटेश के अलावा आर्या भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शैलेश कोलानु द्वारा किया जा रहा है और इसकी कहानी भी इन्होंने ही लिखी है।सैंधव वेंकट बोयानापल्ली द्वारा निर्मित है।

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading