June 24, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 2.54 करोड़ के पार : जॉन्स हॉपकिन्स

वाशिंगटन, 1 सितम्बर | दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या 2.54 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि इस बीमारी से 849,000 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि मंगलवार सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 25,405,556 रही और जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 849,303 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका 6,028,617 मामलों और 183,579 मौतों के साथ दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शीर्ष बना हुआ है।

ब्राजील 3,908,272 मामलों और 121,381 मौतों के साथ दूसरे स्थान है।

सीएसएसई के आंकड़ों ने दर्शाया कि कोरोना मामलों में भारत तीसरे (3,621,245) स्थान पर है और उसके बाद रूस (992,402), पेरू (647,166), दक्षिण अफ्रीका (627,041), कोलंबिया (607,904), मेक्सिको (599,560), स्पेन (462,858), अर्जेंटीना (417,735) चिली (411,726), ईरान (375,212), ब्रिटेन (338,082), फ्रांस (318,986), सऊदी अरब (315,772), बांग्लादेश (312,996), पाकिस्तान (295,496), तुर्की (270,133), इटली (269,214), जर्मनी (244,802), इराक (234,934), फिलीपींस (220,819), इंडोनेशिया (174,796), कनाडा (130,918), यूक्रेन (124,132), कतर (118,778), इजरायल (116,596), बोलीविया (115,968), इक्वाडोर (113,767) और कजाकिस्तान (105,795) हैं।

कोरोना से 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश भारत (64,469), मेक्सिको (64,414), ब्रिटेन (41,588), इटली (35,483), फ्रांस (30,640), स्पेन (29,094), पेरू (28,788), ईरान (21,571), कोलंबिया (19,363), रूस (17,128), दक्षिण अफ्रीका (14,149) और चिली (11,289) हैं।

अन्य ख़बरें

ईरान-अमेरिका समझौते के बाद होर्मुज से 11 हजार नाविकों को निकालने की तैयारी: आईएमओ

Newsdesk

रास लाफान हादसे में भारतीयों की मौत पर पीएम मोदी ने जताई संवेदना, कतर के अमीर से की बात

Newsdesk

सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि से मिले सिंगापुर के हाई कमिश्नर, रक्षा साझेदारी आगे बढ़ाने पर बातचीत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading