June 24, 2026
सी टाइम्स
खेल

आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में रूट नहीं

लंदन, 1 सितम्बर | इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान जोए रूट को आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम में जगह नहीं मिली है। उन्हें हालांकि तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, सैम कुरैन और मार्क वुड को दोनों टीमों में जगह दी गई है।

पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में बीच में से अपने बीमार पिता से मिलने न्यूजीलैंड जाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है।

तीन मैचों की टी-20 सीरीज शुक्रवार से शुरू हो रही है जबकि तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 11 सितंबर से होगी।

टीमें :

टी-20 टीम : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, टॉम बेंटन, जोस बटलर, सैम बिलिंग्स, सैम कुरैन, टॉम कुरैन जोए डेनले, क्रिस जोर्डन, डेविड मलान, आदिल राशिद, मार्क वुड। रिजर्व- लियाम लिविंग्स्टोन, साकिब महमूद।

वनडे टीम : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, टॉम बेंटन, सैम बिलिंग्स, सैम कुरैन, टॉम कुरैन, आदिल राशिद, जोए रूट, क्रिस वोक्स, मार्क वुड। रिजर्व- जोए डेनले, साकिब महमूद।

अन्य ख़बरें

फीफा वर्ल्ड कप: रोनाल्डो छह अलग-अलग संस्करण में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Newsdesk

आईसीसी रैंकिंग: स्मिथ को पछाड़कर ‘नंबर-1’ गेंदबाज बनीं श्री चरणी

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप के बीच जर्मनी को झटका, निको श्लोटरबेक शेष टूर्नामेंट से बाहर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading