20.7 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंस

लियो के तूफान के बीच शानदार कमाई कर रही भगवंत केसरी, तीसरे दिन फिल्म ने बटोरे इतने नोट

साउथ स्टार नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म भगवंत केसरी गुरुवार, 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसी दिन तलपती विजय की लियो ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी. अब एक ही दिन रिलीज हुई दोनों फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है. लियो ने तो बॉक्स ऑफिस पर झंड़े गाड़ दिए हैं. वहीं, भगवंत केसरी को भी दर्शकों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. फिल्म का प्रमोशन भले ही कम हुआ हो लेकिन फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. चलिए जानते हैं फिल्म ने शनिवार को कितने नोट छापे हैं?रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 7.75 करोड़ कमा डाले हैं. पहले दिन फिल्म ने 16.6 करोड़ और दूसरे दिन 7 करोड़ कमाए थे. जिसके बाद घरेलू बाजार में फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 32 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 35 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है. बता दें कि फिल्म ने घरेलू बाजार में 16.6 करोड़ के कलेक्शन के साथ जबरदस्त ओपनिंग की थी. दूसरे दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई की और अब तीसरे दिन भी नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म कमाई जारी है. भगवंत केसरी में नंदमुरी बालाकृष्ण के अलावा श्रीलीला, काजल अग्रवाल और अर्जुन रामपाल अहम रोल में नजर आए हैं. इस फिल्म का निर्देशन अनिल रविपुडी ने किया है. फिल्म शाइन स्क्रीन्स के बैनर तले बनी है, जिसे साहू गणपति और हरीश पेड्डी द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. ये एक तेलुगू एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी पसंद किया जा रहा है.

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading