26.5 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमहेडलाइंस

सहारनपुर में सास ने गर्भवती बहू पर पत्थर से किया हमला, बहू की हुई मौत, सास गिरफ्तार

सहारनपुर 28 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बड़गांव थाना इलाके के जड़ौदा पांडा गांव में मामूली विवाद के चलते सास ने गर्भवती बहू के सिर पर सिलबट्टे (पत्थर) से हमला कर दिया। इससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान रेखा (55) के रूप में हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने बताया कि स्वाति (32) की शादी करीब डेढ़ साल पहले बड़गांव थाना अंतर्गत के जड़ौदा पांडा गांव के हरिओम से हुई थी। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को हरिओम की मां रेखा और स्वाति के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, इसके बाद सास ने गुस्से में आकर सिलबट्टे (पत्थर) से स्‍वाति के सिर पर वार कर दिया।

घटना के बाद हरिओम अपनी पत्नी स्वाति को घायलावस्था में स्थानीय अस्पताल लेकर गया, जहां चिकित्सकों ने चिंताजनक हालत में उसे मेरठ रेफर कर दिया था। गुरुवार देर रात इलाज के दौरान स्‍वाति की मौत हो गयी। मृतका के परिजनों ने बताया कि स्वाति आठ माह की गर्भवती थी और उसकी सास जादू-टोने में विश्वास करती थी, जिसका वह विरोध करती थी।

घटना के दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

घर के पास खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी, जैक और ईंटों पर छोड़ गए चोर

Newsdesk

चरने गईं 10 भैंसों में से चार चोरी, दो महीने की जांच के बाद घमापुर थाने में FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading