25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 3832 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

भोपाल 31 अक्टूबर । मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अंतिम दिन 2489 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। इस तरह कुल नामांकन भरने वाले उम्मीदवारों की संख्या 3832 हो गई है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 21 अक्टूबर से शुरू हुई नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर थी। अंतिम दिन प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में 2489 अभ्यर्थियों द्वारा 2811नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए हैं।

21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक कुल 3832अभ्यर्थियों द्वारा 4359 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए हैं। उन्होंने आगे बताया है कि दो नवंबर नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है। प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। तीन दिसंबर को मतगणना होगी।

अन्य ख़बरें

साहू समाज ने थामा अनाथ बहनों का हाथ, पढ़ाई के लिए दिए 50 हजार रुपये

Newsdesk

कुरई में डहरवाल कलार समाज की प्रांतीय बैठक संपन्न

Newsdesk

राज्य स्तरीय कलारिपयट्टू प्रतियोगिता में सिवनी के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading