September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

ईडी के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल, एमपी में रोड शो में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली, 2 नवंबर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं होंगे। सूत्रों ने बताया कि वह एक रोड शो के लिए मध्य प्रदेश जाएंगे।

केजरीवाल को ईडी ने पूछताछ के लिए 2 नवंबर बुलाया था। वो ईडी की पूछताछ में शामिल नहीं होंगे और अपने पंजाब समकक्ष भगवंत मान के साथ मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक रोड शो में भाग लेंगे।

केजरीवाल थोड़ी देर में मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे।

इससे पहले दिन में उन्होंने अपने समन को अवैध और राजनीति से प्रेरित करार दिया था।

ईडी के समन का जवाब देते हुए, केजरीवाल ने एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा, “समन अवैध और राजनीति से प्रेरित है।”

उन्होंने कहा कि नोटिस बीजेपी के इशारे पर भेजा गया है।

केजरीवाल ने आरोप लगाया, “नोटिस यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया था कि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए न जाऊं। ईडी को तुरंत नोटिस वापस लेना चाहिए।”

यह पहली बार है कि मुख्यमंत्री को कथित घोटाले के संबंध में ईडी ने तलब किया है।

ईडी के सामने पेश होने से पहले उनका राजघाट जाने का कार्यक्रम था और उसी के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने भी अर्धसैनिक बल सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ ईडी कार्यालय और राजघाट पर सुरक्षा बढ़ा दी थी।

इस बीच, पुलिस ने केजरीवाल के आवास के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी है।

अन्य ख़बरें

अपनी संस्कृति और स्मृतियों की रक्षा करने वाला राष्ट्र कभी पराजित नहीं होता: अमित शाह

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading