May 7, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

मप्र में कोरोना के 1864 नए मरीज मिले, अब तक 1609 मौतें

भोपाल, 8 सितंबर | मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से उछाल आ रहा है। अब हर रोज डेढ़ हजार से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। वायरस अब तक 1609 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में कुल मरीजों की संख्या 77 हजार 323 हो गई है। बीते 24 घंटों में 1864 सामने आए। इंदौर व भोपाल अब भी सबसे ज्यादा मरीजों वाले शहर बने हुए हैं। इंदौर में बीते 24 घंटों में 295 नए मरीज सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या अब 15 हजार 165 हो गई है। वहीं भोपाल में 205 नए मरीज आने से कुल मरीजों की संख्या 12 हजार 26 हो गई है। इसके अलावा ग्वालियर में 167 और जबलपुर में 182 नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों में बीमारी से ग्रसित 20 मरीजों की मौत हुई है। मरने वाले कुल मरीजों की संख्या 1609 हो गई है। वहीं राज्य में वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 17 हजार 205 हो गई है। दूसरी ओर अब तक 58 हजार 509 मरीज स्वस्थ होकर घरों को जा चुके हैं। राज्य में रिकवरी रेट 76 प्रतिशत है।

अन्य ख़बरें

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद हटाई आदर्श आचार संहिता

Newsdesk

भारत की स्कूली शिक्षा व्यवस्था के लिए नीति आयोग ने जारी किया विस्तृत पॉलिसी रोडमैप

Newsdesk

ऑपरेशन सिंदूरः समुद्र में तैनात थे युद्धपोत,पनडुब्बियां व विमान युक्त कैरियर बैटल ग्रुप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading