30.5 C
Jabalpur
April 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

असम पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी गिरोह का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

गुवाहाटी, 2 नवंबर । असम पुलिस ने ऑनलाइन आवेदन के जरिए ऋण देने के बहाने लोगों को धोखा देने के आरोप में गुरुवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान असदुल इस्लाम, उमर सादिक, जहांगीर अली, वसीम अकरम और मजाहरुल इस्लाम के रूप में की गई है।

पुलिस ने इनके पास से कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद किये हैं।

खूफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए मोरीगांव पुलिस ने मोइराबारी के उरलकोटा में एक बड़ा तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस ने कहा, “आरोपियों ने दिल्ली में जन्मे एक व्यक्ति के पैन और आधार कार्ड का इस्तेमाल किया, जिस पर उन्होंने कथित तौर पर किसी अन्य व्यक्ति की तस्वीर लगा दी।”

पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन एप्लिकेशन के माध्यम से ऋण देने की आड़ में कई पीड़ितों से बड़ी मात्रा में पैसे चुराने के लिए इस रणनीति का इस्तेमाल किया।

पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है।

अन्य ख़बरें

यूपी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, बांदा में 47.4 डिग्री पहुंचा पारा,

Newsdesk

जन्मदिन केक को लेकर हुआ विवाद, गोलीबारी में परिवार के 3 सदस्यों की मौत

Newsdesk

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, गुवाहाटी हाई कोर्ट से नहीं मिली थी राहत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading