23.2 C
Jabalpur
October 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

डिमांड पर कार चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 10 सितंबर | दिल्ली पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो दिल्ली, यूपी, बिहार और एनसीआर से लक्जरी कारों की चोरी करता है। पुलिस ने उनके पास से छह लग्जरी एसयूवी, डिजिटल लॉक तोड़ने वाले उपकरण, बड़ी संख्या में डुप्लीकेट चाबियां, कार के ताले और विभिन्न कारों के इंजन कंट्रोल मॉड्यूल (ईसीएम) बरामद किए हैं।

आरोपियों की पहचान मो.साजिद, सोनू, आकाश और मुन्ना खान के रूप में हुई है। इन सभी आरोपियों का अपराधिक इतिहास रहा है, वहीं साजिद पर तो बिहार में ही 15 मामले दर्ज हैं।

नई दिल्ली के छतरपुर एन्क्लेव से एक स्कॉर्पियो कार चोरी होने के बाद पुलिस टीम को एक लीड मिली थी। इसके बाद जांच के दौरान मैदानगढ़ी पुलिस स्टेशन से आई टीम ने आस-पास के स्थानों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो पता चला कि एक ऑटो में दो-तीन लोग आए और उन्होंने कार ब्रेकिंग टूल्स का इस्तेमाल करके मिनटों में गाड़ी चुरा ली।

टेक्निकल सर्विलांस से ऑटो चालक का पता चल गया और पूछताछ में उसने अपने साथियों साजिद और सोनू के नामों का खुलासा किया।

फिर पुलिस ने साजिद और सोनू दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से चोरी की गईं 6 कारें (1 ब्रीजा और 4 स्कॉर्पियो) और बड़ी संख्या में डिजिटल लॉक तोड़ने वाले टूल्स समेत कई मास्टर की, डिजिटल टैब, कार लॉक और इंजन कंट्रोल मॉड्यूल जब्त किए।

डीसीपी साउथ अतुल ठाकुर ने कहा, “पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बिहार में लोगों की मांग के आधार पर कार चोरी करते थे। उन्होंने बताया है कि कुछ अन्य लोग भी इस अपराध में शामिल थे।”

अन्य ख़बरें

सारथी ऐप का नया रिकॉर्ड: 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड, एक हफ्ते में 82 लाख बार खोला गया

Newsdesk

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का आह्वान, विकसित भारत के निर्माण में निभाएं अपनी भूमिका

Newsdesk

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव पीएम मोदी से मिले, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए दिया निमंत्रण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading