23.6 C
Jabalpur
October 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कक्षा में छात्रा पर डस्टर फेंकने का आरोप, शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज



जबलपुर। गंगा नगर गढ़ा स्थित रानी दुर्गावती कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में कक्षा सातवीं की छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा कथित तौर पर डस्टर फेंककर मारने का मामला सामने आया है। घटना में छात्रा के घायल होने की बात सामने आई है। मामले की शिकायत के बाद संजीवनी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कक्षा सातवीं ‘अ’ में पढ़ाई के दौरान शिक्षक आशीष जैन ने छात्रा की ओर डस्टर फेंका, जिससे उसे चोट लग गई। घटना के बाद छात्रा घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। बच्ची की बात सुनकर परिजन आक्रोशित हो गए और संजीवनी नगर थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी।
परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल में बच्चे सुरक्षित और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण की उम्मीद से जाते हैं, लेकिन शिक्षक द्वारा इस तरह डस्टर फेंककर मारना गंभीर मामला है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में छात्रा के बयान लिए जा रहे हैं, वहीं कक्षा में मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन की ओर से सामने आने वाला पक्ष भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अन्य ख़बरें

पाटन में अवैध शराब का कारोबार पकड़ा, 33 पेटियों में 1650 पाव जब्त

Newsdesk

हेलमेट-सीट बेल्ट को लेकर चला जागरूकता अभियान, 397 वाहन चालकों पर कार्रवाई

Newsdesk

गांधी जयंती पर जबलपुर में स्वच्छता महाअभियान, जनप्रतिनिधियों ने लगाया झाड़ू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading