25.5 C
Jabalpur
October 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

धीरेंद्र शास्त्री की प्रस्तावित यात्रा पर दामोदर यादव ने उठाए सवाल, कहा- संविधान की भावना के खिलाफ



जबलपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) भीम आर्मी की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य एवं दलित पिछड़ा आदिवासी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर यादव जबलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रस्तावित यात्रा को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। यादव ने धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास और पाखंड को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
दामोदर यादव ने कहा कि देश में अनेक ऐसे संत हुए हैं, जिन्होंने मानवता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया, लेकिन उनके अनुसार आज कुछ कथावाचक कथित तौर पर अंधविश्वास को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर सत्तारूढ़ भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप भी लगाया।
यादव ने दावा किया कि धीरेंद्र शास्त्री ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से बुंदेलखंड क्षेत्र में 11 अक्टूबर से करीब 500 किलोमीटर की रथ यात्रा निकालने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उनकी मांग संविधान की प्रस्तावना में निहित धर्मनिरपेक्ष व्यवस्था के विपरीत है।
दामोदर यादव ने बताया कि प्रस्तावित यात्रा को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी सहित संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि यदि शासन-प्रशासन द्वारा यात्रा को नहीं रोका गया तो वे जबलपुर हाईकोर्ट की शरण लेने पर विचार करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार का रवैया नहीं बदला तो आजाद समाज पार्टी की ओर से प्रदेश में ‘बहुजन राष्ट्र’ की मांग को लेकर यात्रा निकाली जाएगी, जिसकी शुरुआत जबलपुर से करने की बात उन्होंने कही।
दामोदर यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर भी टिप्पणी की। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी चुनावों में आजाद समाज पार्टी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।

अन्य ख़बरें

अखिलेश यादव को वोट नहीं करेगा मुसलमान,’ सीएम फेस घोषित करने पर अड़े मौलाना साजिद रशीदी

Newsdesk

कांग्रेस के अतीत और नाकामियों का हिसाब दें राहुल गांधी: हेमंत खंडेलवाल

Newsdesk

गढ़ा पुरवा रोड पर कार की टक्कर स्कूल वैन पलटी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading