23.2 C
Jabalpur
October 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

तेलंगाना में कोरोनावायरस के मामले डेढ़ लाख के पार

हैदराबाद, 10 सितम्बर | तेलंगाना में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 2,534 नए मामलों के साथ यहां संक्रमितों की कुल संख्या डेढ़ लाख के पार चली गई है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 11 लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी। तेलंगाना में अब संक्रमितों की कुल संख्या 1,50,176 हो गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 927 हो गई है। कोरोनावायरस के डेढ़ लाख का आकड़ा पार करने वाला तेलंगाना देश में नौवां राज्य बन गया है।

राज्य सरकार ने हालांकि दावा किया कि मृत्यु दर राज्य में काफी कम है और रिकवरी रेट काफी अच्छा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि यहां मृत्यु दर 0.61 फीसदी है जो कि राष्ट्रीय आंकड़ा 1.68 फीसदी की तुलना में काफी अच्छा है।

मरने वालों में 53.87 फीसदी लोग दूसरी कई अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।

अभी तक जितने भी संक्रमण के मामले सामने आए हैं उनमें 69 फीसदी लोगों में कोई लक्षण नहीं पाए गए।

राज्य में अब तक 19,53,571 नमूनों की जांच हुई है। लेकिन अभी ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि इसमें से कितने लोगों का एंटीजेन टेस्ट हुआ है।

अन्य ख़बरें

सारथी ऐप का नया रिकॉर्ड: 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड, एक हफ्ते में 82 लाख बार खोला गया

Newsdesk

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का आह्वान, विकसित भारत के निर्माण में निभाएं अपनी भूमिका

Newsdesk

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव पीएम मोदी से मिले, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए दिया निमंत्रण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading