37.3 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बिहार : उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ महापर्व छठ संपन्न, नीतीश ने भी दिया अर्घ्य

पटना, 20 नवंबर । लोक आस्था का पर्व छठ सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के चौथे दिन अर्घ्य के बाद व्रतियों ने अन्न जल ग्रहण कर ‘पारण’ किया। इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मुख्यमंत्री आवास में भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।

छठ पर्व को लेकर चार दिनों तक पूरा बिहार भक्तिमय रहा। मुहल्लों से लेकर गंगा तटों तक यानी पूरे इलाके में छठ पूजा के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। राजधानी पटना की सभी सड़कों को दुल्हन की तरह सजाया गया। राजधानी की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक की सफाई की गई।

पटना में कई पूजा समितियों द्वारा भगवान भास्कर की मूर्ति स्थापित की गई। पूरा माहौल छठमय रहा। कई स्थानों पर तोरण द्वारा लगाए गए, तो कई पूजा समितियों द्वारा लाइटिंग की व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर उनके परिजनों ने छठ व्रत किया।

सोमवार को मुख्यमंत्री ने प्रात:कालीन अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की आराधना की और प्रदेश के लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इधर, मुजफ्फरपुर, सासाराम, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर, बेतिया, औरंगाबाद, मोतिहारी सहित सभी जिलों के गांव से लेकर शहर तक लोग छठ पर्व की भक्ति में डूबे रहे। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का यह महापर्व प्रारंभ हुआ था।

अन्य ख़बरें

लॉन्च के 5 महीने के भीतर आधार ऐप के डाउनलोड 3.1 करोड़ के पार, 40 लाख लोगों ने मोबाइल नंबर किया अपडेट

Newsdesk

मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़; 100 सील पैक स्मार्टफोन बरामद, तीन गिरफ्तार

Newsdesk

भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर: पीयूष गोयल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading