27.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा किया मतदान

रायपुर, 20 नवंबर,। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मतदान के मामले में महिलाएं का प्रतिशत पुरुषों से कहीं ज्यादा रहा है। इसके साथ ही 90 में से 50 विधानसभा क्षेत्रों में भी महिला मतदाता पुरुषों से आगे रही है।

छत्तीसगढ़ में दो चरणों सात और 17 नवंबर को हुए मतदान में कुल एक करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमे 77 लाख 48 हजार 612 पुरुष मतदाता और 78 लाख 12 हजार 631 महिला मतदाता शामिल हैं।

विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाली महिला मतदाताओं की कुल संख्या वोट डालने वाले पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या से अधिक है। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा क्षेत्रों में से 50 विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया है।

भरतपुर-सोनहत, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अंबिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, पालीतानाखार, जैजैपुर, मरवाही, सरायपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ, राजिम, बिंद्रानवागढ़, सिहावा, डोंडीलोहारा, गुंडरदेही, संजारी-बालोद, धमतरी, दुर्ग शहर, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, मोहलामानपुर, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट,दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों में आकर वोट डालने वाले महिला मतदाताओं की संख्या वोट डालने वाले पुरुष मतदाताओं की तुलना में अधिक है।

अन्य ख़बरें

स्वर्ण कलश की अंतिम परिक्रमा कल

Newsdesk

पनागर एसिड अटैक केस में पिता-पुत्र को 10-10 साल की सजा

Newsdesk

OBC महिला अभ्यर्थी को सामान्य वर्ग में नियुक्ति का हक, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading