33 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

रूसी विदेश मंत्री का बर्लिन दौरा रद्द

मॉस्को, 15 सितम्बर | रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का मंगलवार को निर्धारित बर्लिन दौरा कर दिया गया। जर्मन विदेश मंत्री हेइको मास के कामकाजी कार्यक्रम में बदलाव के कारण ऐसा किया गया।

रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सोमवार को बयान में कहा गया, “जैसा कि आप जानते हैं, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की बर्लिन की यात्रा का समय, साथ ही साथ रूसी-जर्मन वर्ष के वैज्ञानिक और शैक्षिक भागीदारी 2018-2020 के बर्लिन में समापन समारोह में जर्मन विदेश मंत्री हेइको मास के साथ उनकी संयुक्त भागीदारी के कार्यक्रम पर एक साल पहले 15 सितंबर सहमति व्यक्त की गई थी और और 11 अगस्त, 2020 को मास्को में वार्ता के दौरान पुष्टि की गई थी।”

इसमें आगे कहा गया, “3 सितंबर को जर्मन पक्ष ने हेइको मास के कामकाजी कार्यक्रम में बदलाव के बारे में सूचित किया, जिसके संबंध में समारोह में उनकी भागीदारी को रद्द कर दिया गया और केवल डेढ़ घंटे द्विपक्षीय वार्ता के लिए दिए गए ।”

बयान में कहा गया, “इस प्रकार, लावरोव की बर्लिन यात्रा का प्मुख्य उद्देश्य अप्रासंगिक हो गया, और द्विपक्षीय वातार्ओं का प्रस्तावित प्रारूप बहुत हद तक कम कर दिया गया।”

इसमें कहा गया, “इसके मद्देनजर, उल्लेखित यात्रा को रद्द करने का निर्णय लिया गया प्रासंगिक जानकारी को जर्मन पक्ष के ध्यान में लाया गया था।”

मंत्रालय ने कहा कि लावरोव समापन समारोह में भाग लेने वालों को अपनी शुभकामनाएं, अभिवादन भेजेंगे।

अन्य ख़बरें

स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

Newsdesk

डोनाल्ड ट्रंप-मैक्रों की अहम मुलाकात, ईरान डील और तेल कीमतों पर हुई चर्चा

Newsdesk

अंडर-17 वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading